उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

* जनपद खीरी दिनांक 02.05.2025*

*पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन में स्थित कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया*

आज दिनांक 02.05.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों एवं अभिलेखों अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button