खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सनातन प्रीमियर लीग का आज होगा समापन 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सनातन प्रीमियर लीग का समापन आज रविवार को होगा।

आयोजन समिति सदस्य मनीष गुप्ता ने बताया कि सनातन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन फाइनल मैच के साथ होगा।

संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे,कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह,उपाध्यक्ष जगदीश जाखड़, सचिव दिलीप अग्रवाल,आयोजन कमेटी सदस्य जीतेन्द्र मेहता, मुकेश मेहता,आनंद मेहता सहित सदस्यों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफल आयोजित हो रही है।

धर्मेंद्र दवे ने बताया कि समापन समारोह में पहले फाइनल मैच खेला जाएगा व उसके बाद सभी प्रायोजको व अतिथि का स्वागत सम्मान होगा व पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक रोहित ग्रुप प्रभा किशोर सिंघवी रहे व कई भामाशाहो व सदस्यों के विशेष सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित हो रही है ऑनलाइन पर प्रतियोगिता को 25000 से ज्यादा दर्शक देख चुके है।शुक्रवार को भाजपा समदड़ी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा, नरेश सालेचा, संदीप ओस्तवाल, प्रमोद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुराग अग्रवाल, अवदेश अग्रवाल, नितेश निम्बार्क, कुशल ओझा, निखिल जोशी, खुश अग्रवाल, भरत जिंदल, मोंटू सुराणा सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button