खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा। निकटवर्ती दाखा गांव के छात्र हर्षवर्धन सिंह पुत्र जीवराजसिंह चौहान का सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। निकटवर्ती दाखा गांव के छात्र हर्षवर्धन सिंह पुत्र जीवराजसिंह चौहान का सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।
हर्षवर्धन सिंह वर्तमान में भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी उदयपुर में डीपीएड प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है जहां से उसका सॉफ्टबॉल टीम में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।वह आगामी 4 से 8 मई तक आंध्रप्रदेश के नैलोर में अपनी विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।हर्षवर्धन शुरू से ही पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में अवल्ल रहा है।उसके पिता जीवराजी सिंह शारीरिक शिक्षक है। हर्षवर्धन के चयन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।मित्रों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel


