देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

राजस्थान राज्य वाणिज्य कर विभाग जोधपुर द्वितीय के तत्वाधान में *इंटीग्रेटेड टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम* पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

राजस्थान राज्य वाणिज्य कर विभाग जोधपुर द्वितीय के तत्वाधान में *इंटीग्रेटेड टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम* पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बालोतरा लघु उद्योग मंडल भवन में वाणिज्य कर विभाग द्वारा आयोजित *इंटीग्रेटेड टेक्स् मैनेजमेंट सिस्टम* विषय पर आयोजित कार्यशाला में राज्य कर उपायुक्त दिनेश पालीवाल ने इंटीग्रेटेड टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम की विस्तृत जानकारी देते हुए व्यापारी वर्ग को जीएसटी के संदर्भ में विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए स्वयं अधिकारी के रूप में भुमिका निभाने की‌‌ बात कही, जानकारी प्राप्त करने के लिए पोर्टल के माध्यम से कार्य की प्रैक्टिकल जानकारी भी प्रदान की ,साथ ही विभाग द्वारा जारी लाइव डेमो भी प्रसारित किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारी वर्ग एवं टैक्स बार एसोसिएशन सदस्यों के द्वारा शंकाए रखी गई, जिनका समाधान राज्य कर उपायुक्त दिनेश पालीवाल द्वारा किया गया। राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सीए ओमप्रकाश बांठिया ने राजस्थान सरकार द्वारा सिंगल वीन्डो की बजट में की घोषणा के अनुरूप इंटीग्रेटेड टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से करदाताओं को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के संदर्भ में की गई पहल का सराहनीय बताया तथा व्यापारी वर्ग को अनुरोध किया कि राज्य कर ,वस्तु एवं सेवा कर के संदर्भ में वे जागरूक रहे हैं तथा नियमित रूप से अपने ईमेल मोबाइल नंबर तथा उक्त पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर करदाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के निभावे। इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल सराफ , कृषि मंडी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जसराज माहेश्वरी, कलर केमिकल्स एसोसिएशन के महावीर सालेचा, सहित

बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग ने भाग लिया ,साथ ही राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश , महेंद्र कुमार सोढा, राज्य कर अधिकारी धर्मवीर , मुकेश, नेमाराम, सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, प्रवीण कुमार अश्विनी कुमार , खुशाल सहित स्टाफ ,कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के अश्विनी खत्री, हंसमुख गोगड़, कमलेश लूंकड़, राजेश बंसल सहित सदस्यों ने भाग लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button