दूधिया रोशनी से चमका ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग,महापौर ने किया नई लाईटों का शुभारम्भ
Transit Camp main road lit up with milky light, Mayor inaugurated the new lights


ब्यूरो रिपोर्ट…अनीता पाल
रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग पर नगर निगम की ओर से लगाई गयी नई लाईटों का महापौर विकास शर्मा ने बटन दबाकर शुभारम्भ किया। नई लाईटों के उदघाटन के साथ ही ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा और नगर निगम की टीम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
नई लाईटों का शुभारम्भ करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। शहर की जो भी समस्याएं सामने आयी हैं, उन पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग में लाईटें नहीं होने के कारण यहां अंधकार रहता था, जिससे रात के समय आवागमन में दिक्कतें होने के साथ ही अपराधिक तत्वों का भी खतरा बना रहता था। जिसे देखते हुए नगर निगम ने इस मार्ग में नई लाईटों की व्यवस्था की है। इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से जो वायदे उन्होंने चुनाव से पहले किये थे उन्हें एक एक करके प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा। जनता ने जिन उम्मीदों से उन्हें सेवा का अवसर दिया है, जनता की इन उम्मीदों खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गा पाल,उप नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे , भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता,भाजपा नेता, नेता दिलीप अधिकारी ,पार्षद पवन राणा, पार्षद शुभम दास, पार्षद मुकेश रस्तोगी, पार्षद एम पी मौर्य, पार्षद कैलाश राठौर, पार्षद राजेंद्र राठौर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष जीके शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजत दीक्षित, भाजपा नेता पारस चुघ, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आदेश भारद्वाज, गीता भारद्वाज, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अभय सिंह, विजय डे, शंकर विश्वास आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


