उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सुमन सिंह ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का फूल मालाओं के साथ स्वागत

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी नेता , राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें के साथ बुधवार को ब्राम्हण महासभा के निकट पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। सुमन सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में पार्टी सांगठनिक रूप से और मजबूत होगी, आगामी विधानसभा के चुनाव में भाजपा जीत का रेकार्ड बनायेगी। सुमन सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष को श्रीराम दरबार का चित्र भंेंट किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की प्राण वायु हैं। इनकी निष्ठा के बल पर ही पार्टी निरन्तर विकास की ओर है। कहा कि कार्यकर्ताआंें के मान सम्मान की रक्षा उनका पहला लक्ष्य है।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह, शिबलू पाण्डेय, राघवेन्द्र तिवारी, पंकज पाण्डेय, रवि चौधरी, राजन सिंह, सन्तोष वर्मा, संजय सिंह, पवन सिंह, प्रीती, चांदनी, लक्ष्मी, सरिता, किरन मिश्रा, अर्चना गौड़, पूनम गौड़, शालिनी, सुमन मिश्रा, अंजू, गुडिया, अनीता देवी, अनारती, मीना, संगीता, राधिका, नन्दनी, खुशबू, सलोनी, प्रियंका, निशा, मीना, शोभा, पार्वती, रोशनी, प्रीती, शोभा, मनीषा, गुन्जना गौड़, रेनू के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button