धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में “श्री बागेश्वर धाम सुंदरकाण्ड मण्डल बालोतरा” का हुआ गठन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

**बालोतरा।** बालोतरा जिला स्तर पर श्री बागेश्वर धाम सुंदरकाण्ड मण्डल का गठन किया गया। इस अवसर पर सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई। तथा श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल राजस्थान के मुख्य संरक्षक सीताराम जी यादव भी शामिल रहे और सभी पदाधिकारी महेश व्यास को प्रभारी, बाल कृष्ण दवे और नवीन हर्ष को सह प्रभारी, अमित सेठिया को सचिव, युवराज सोनी और मदनलाल को सुरक्षा प्रभारी, हेमन्त वैष्णव एवं भरत कुमार पंवार को मंच संचालक, रमेश प्रजापत को कोषाध्यक्ष भगवान भारती को धर्म प्रचारक, गौरव दवे (गांव गुरु)को मीडिया प्रभारी तथा प्रियंका गोस्वामी एवं वैशाली दवे को मातृशक्ति प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सुंदरकाण्ड ग्रुप का उद्देश्य जिले में नियमित रूप से सुंदरकाण्ड पाठ, सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन तथा युवाओं को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ना रहेगा। सभी पदाधिकारियों ने बागेश्वर धाम बालाजी सरकार से प्रार्थना की कि नवगठित कार्यकारिणी को धर्म एवं समाज सेवा के कार्यों में सफलता प्रदान करें तथा सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button