उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन
सोनभद्र (समाचार)
एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष मा0 के सी जैन जी, कार्यक्रम अध्यक्ष सह प्रबंधक मनोज सिंह जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में लालसा राम जी सामाजिक समरसता प्रमुख काशी प्रांत, आर पी गुप्त जी संपर्क प्रमुख काशी प्रांत, विद्यालय के कोषाध्यक्ष के पी राय जी व सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र द्विवेदी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंचासीन अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य मा0 सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी के द्वारा कराया गया। परीक्षाफल आख्या परीक्षा विभाग प्रमुख राजेश कुमार तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत की गयी।उन्होंने बताया कि परीक्षा में कक्षा 6 से 8, 9 व 11 के कुल 576 भैया बहन सम्मिलित हुए। विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले,100% उपस्थित वाले, कक्षा 6,7,8 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बहन खुशी यादव,ओम प्रकाश, सोनाक्षी प्रिया कक्षा 9 व 11 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले भैया आदित्य शाह, शुभम कुमार, आदित्य पांडे सहित सभी भैया बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्कृति ज्ञान परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष होने वाली संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया राजू यादव व राजू महतो को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ विद्यालय में शतप्रतिशत उपस्थित आचार्य संतलाल शर्मा जी, रवि शंकर जी एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रज्ञा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आचार्य राजेश कुमार तिवारी जी, राजेश कुमार सिंह जी, उत्तमा में आचार्य रविशंकर जी, सुश्री अंकित पांडे जी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में भैया बहनों का मार्गदर्शन किया और उन्हे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथि अभिभावक गण व भैया बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य राजेश कुमार सिंह जी ने किया।

Subscribe to my channel


