उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
गुलरिया चीनी मिल पर संकट: जाम से बेहाल किसान प्रशासन मौन

लखीमपुर खीरी: गुलरिया चीनी मिल में अव्यवस्था का आलम लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन सड़क पर लगे जाम की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। किसानों की गन्ना लदी गाड़ियां कई घंटों से मिल गेट के बाहर खड़ी हैं, लेकिन उन्हें मिल यार्ड के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।
पर्ची व्यवस्था से परेशान किसान
शुरुआती दिनों में किसानों को गन्ना आपूर्ति की पर्ची नहीं मिल रही थी, लेकिन अब एक-एक दिन में तीन-तीन, चार-चार पर्चियां जारी की जा रही हैं। इससे किसान खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि इतनी अधिक पर्चियां मिलने से वे समय पर गन्ना नहीं पहुंचा पा रहे हैं और उन्हें लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ रहा है।
मिल गेट पर ‘बेडका’ बना समस्या
मिल गेट पर भारी दबाव के कारण बेडका (तौल कांटे के पास का हिस्सा) लगातार चल रहा है, जिससे किसानों के वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है। इस स्थिति ने किसानों के बीच विवाद की स्थिति भी पैदा कर दी है। कई बार आपसी झड़प की नौबत आ चुकी है, लेकिन मिल प्रशासन इस पूरे मामले में मौन साधे बैठा है।
बड़े हादसे की आशंका, प्रशासन बेपरवाह
गुलरिया चीनी मिल के बाहर की यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। किसान प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का हल नहीं निकला, तो किसानों का आक्रोश और बढ़ सकता है।

Subscribe to my channel


