उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीव्यापार
लखीमपुर में उद्योग व्यापार मंडल की युवा महिला टीम का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

लखीमपुर, उत्तर प्रदेश: उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित जिला युवा, नगर युवा एवं महिला जिला तथा नगर टीम का शपथ ग्रहण समारोह, होली मिलन एवं कवि सम्मेलन भव्य रूप से ला ग्रेस होटल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिले की युवा टीम ने जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं जिला महामंत्री उमेश शुक्ला को संगठन के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की बेस्ट टीचर अवार्ड विजेता संगम वर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा, वहीं संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर व्यापारियों और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

Subscribe to my channel


