राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना पहुंची गुलाब राय के मैदान में होली मिलाप मेले में मिली सद्भावना की होली
National President of Rashtriya Manav Seva Sansthan, Bindu Saxena reached Gulab Rai's ground, Holi of goodwill was celebrated in Holi Milaap fair


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
बरेली…राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बिहारीपुर सब्जी मंडी बरेली में स्थित मंदिर बांके बिहारी के दर्शन कर भगवान बांके बिहारी जी से शहर में अमन शांति और प्राणियों में सद्भावना की प्रार्थना करते करते हुए बताया बिहारीपुर में स्थित बिहारी जी का मंदिर जोकि वृंदावन में स्थित बांके बिहारी जी का प्रतिरूप है भक्ति भाव से जो मान्यता वृंदावन के बिहारी जी की है वही मान्यता बिहारीपुर के बिहारी जी की है ।

ऐसा माना जाता है कि बिहारीपुर का नाम भी बिहारी जी के नाम से ही पड़ा है रंग की होली के दोपहर बाद हर वर्ष बिहारी जी को देसी घी की जलेबी का भोग लगाया जाता है यहां भारी संख्या में श्रद्धालु बड़े हर्षोल्लास के साथ बिहारी जी को देसी की जलेबी का भोग लगाकर और उनके दर्शन करके अपने जीवन को कृतज्ञ करते हैं आज भी बिहारी जी के दर्शन कर देशवासियों में मानवता के प्रति अमन शांति और सर्व सद्भावना की प्रार्थना की जिसमें मेरे साथ राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण बिहारी जी के दर्शन किए है अमन शांति की प्रार्थना में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, अभय भटनागर, हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले,संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, सौरभ जी,भारतेंदु सिंह,जे. आर गुप्ता, अखिलेश सिंह, भीकम सिंह, चंद्र प्रकाश, प्रिंस सक्सेना, बबली गुप्ता, पूजा पाल आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


