उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
पत्रकार एकता की अपील

नमस्कार साथियों,
हम सभी पत्रकार हैं—कोई वरिष्ठ, कोई कनिष्ठ, कोई अनुभवी, तो कोई नया सीखने वाला। लेकिन एक बात जो हमें जोड़ती है, वह है पत्रकारिता का जज़्बा और सच्चाई के लिए संघर्ष।
आज पत्रकारों की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। कभी हमें प्रशासन की उपेक्षा झेलनी पड़ती है, कभी हम पर हमले होते हैं, तो कभी सच लिखने की कीमत हमें दबाव के रूप में चुकानी पड़ती है। ऐसे में हमारा एकजुट होना बेहद जरूरी है।
हम भले ही अलग-अलग संगठनों से जुड़े हों, लेकिन जब किसी पत्रकार पर संकट आता है, तो हमें संगठनों की सीमाओं से ऊपर उठकर एक परिवार की तरह खड़ा होना चाहिए। हम सबका उद्देश्य पत्रकारिता को सुरक्षित और स्वतंत्र बनाना है, और इसके लिए हमें मिलकर आवाज उठानी होगी।
इसी भावना के साथ, हम सभी से अपील करते हैं कि सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई जी के लिए एक बड़े आंदोलन की शुरुआत लखीमपुर से की जाए। यह आंदोलन सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समाज की सुरक्षा और अधिकारों के लिए होगा।
आप सभी से निवेदन है कि इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें और पत्रकार एकता का परिचय दें।
Subscribe to my channel


