निमेडा में भाजपा मंडल फागी दक्षिण की संपूर्ण कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन

रिपोर्ट _ दिनेश कुमार शर्मा
फागी न्यूज़:।
लोकेशन _ निमेड़ा
निमेड़ा त्रिनेत्र धारी गणेश मंदिर में भाजपा मंडल फागी दक्षिण के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें नव मतदाता अभियान जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री जयपुर देहात दक्षिण कैलाश नागरवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को को कांग्रेस सरकार का चुनावी सत्ता में बैठने पर 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने, हवा हवाई,झूठे वादे, खाद्य सुरक्षा योजना में दस लाख नये नाम जोड़ने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदी शाला खोलने जैसे सैकड़ों वादे किए थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में बैठते ही सभी वादे भूल गई इसके साथ कार्यसमिति की बैठक में नव मतदाता अभियान के तहत हर बूथ से 50 नये नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की! केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया बैठक में भाजपा जयपुर देहात जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, जिला ओबीसी महामंत्री व सह संयोजक गोविंद धाभाई, मंडल अध्यक्ष फागी दक्षिण बनवारीलाल स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबगस चौधरी, उपाध्यक्ष नरपत सिंह मंडावरा, बूत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, प्रधान जाट , श्रीराम प्रजापत, मुकेश शर्मा ,रमेश जाखड़,भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा सभी मोर्चों के पदाधिकारी निमेड़ा गणेश जी बगीची मे भाजपा मंडल फागी दक्षिण की कार्यसमिति की बैठक को लेकर उपस्थित रहे!

बैठक में सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, जिला परिषद सदस्य, प्रधान/उपप्रधान,प.स.सदस्य ,सभी मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, सभी निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता सादर आमंत्रित रहे!
सभी को अपनी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर भाजपा परिवार की इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे
Subscribe to my channel


