उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

रुहते हेलाल कमेटी भदोही ने 14 तारीख होली के दिन जुमुआ की नमाज़ 2 बजे या उसके बाद पढ़ाने का किया एलान।

हाफ़िज़ परवेज़ उर्फ अच्छे मिया पेश इमाम जामा मस्जिद, सदर रुहते हेलाल कमेटी

 

 दिनांक 14 मार्च 2025 को जुमुआ व होली का त्योहार एक साथ पड़ जाने के कारण भदोही शहर कोतवाली में पीस कमेटी की मीटिंग व जिला प्रशासन की गुजारिश पर ओलेमा ए किराम व मुफ्तियान ए एजाम से मशवरे के बाद फैसला लिया गया है कि उक्त आने वाले जुमुआ को जिन मस्जिदों में जुमे की नमाज़ दिन में 2 बजे से पहले अदा की जाती है उन मस्जिदों में जुमे की नमाज़ दिन में 2 बजे कर दी जाए और जिन मस्जिदों में दिन में 2 बजे या 2 बजे के बाद जुमुआ कि नमाज़ अदा की जाती है वहा अपने समय के अनुसार अदा की जाए। होली के दिन किसी के ऊपर अगर गलती से रंग पड़ जाता है तो उसको नज़र अंदाज़ करे दोनो समुदाय रमज़ान और होली आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ मनाये और भदोही की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखे जिससे कि जिला प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

          अतः सभी मस्जिद इंतेजामिया कमेटी से गुजारिश है कि अपनी अपनी मस्जिदों में आने वाले 14 मार्च को जुमुआ के वख्त का पहले से एलान कर दे ताकि आवाम को मालूम हो जाये।इस मौके पर हाफ़िज़ परवेज़ उर्फ अच्छे मिया,मौलाना एकराम साहब,मौलाना अनवार साहब,हाफ़िज़ फहद अत्तारी साहब,हाफ़िज़ गुलाम मुस्तफा साहब,हाफ़िज़ कुतुबुद्दीन साहब,हाफ़िज़ शमशाद साहब,हाफ़िज़ शाहकार साहब,हाफ़िज़ माबूद साहब,हाफ़िज़ शहज़ाद साहब,समसुद्दीन वारसी, हसीब खान, मो0 दानिश सिद्दीकी मौजूद रहे।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button