LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

दिवंगत पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड पर भारतीय प्रेस परिषद ने लिया स्वतः संज्ञान

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की नृशंस हत्या के मामले में विभिन्न पत्रकार संगठनों की मांगों और खबरों को संज्ञान में लेते हुए भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) ने स्वतः संज्ञान लिया है। परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्रीमती रंजना देसाई ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव, जिलाधिकारी सीतापुर और पुलिस अधीक्षक सीतापुर को नोटिस जारी किया है।

पत्रकार संगठनों और मीडिया जगत ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद भारतीय प्रेस परिषद ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। परिषद ने इस मामले में जांच की प्रगति और पत्रकार सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सरकार से स्पष्टीकरण देने को कहा है।

गौरतलब है कि पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हाल ही में सीतापुर में हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था। विभिन्न मीडिया संगठनों और पत्रकार संघों ने इस घटना की निंदा करते हुए न्याय की मांग की थी।

भारतीय प्रेस परिषद की इस कार्रवाई के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार पर पत्रकार सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है। पत्रकार संगठनों ने सरकार से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए और प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button