बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

उद्यमियों की सहायता को एक दिवसीय शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 12 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र बालोतरा में रीको व बालोतरा लघु उद्योग मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को उद्यमियों की सहायता हेतु बालोतरा लघु उद्योग मण्डल भवन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

रीको क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कटियार ने बताया कि इस शिविर में उद्यमियों के बकाया वार्षिक शुल्क की राशि जमा करवाने व उद्यमियों के बैंक खाते को अपडेट करने से सम्बधित कार्य किए गए। शिविर में औद्योगिक क्षेत्र बालोतरा के कई उद्यमियों द्वारा शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ प्राप्त किया गया। इकाई प्रभारी द्वारा उद्यमियों को ऑनलाईन पॉर्टल के सम्बंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि रीको का ऑनलाईन पॉर्टल बहुत सरल है, आप स्वयं इसका उपयोग करके ऑनलाईन आवेदन व भुगतान कर सकते है। शिविर के दौरान बालोतरा लघु उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जसंवत गोगड़ एवं अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। शिविर में रीको के पॉर्टल पर अपनी बैंक खाता की जानकारी अपडेट करने का यूजर मैन्युअल भी उद्यमियों को उपलब्ध करवाया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button