LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

चौकी इंचार्ज रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

 मारपीट के एक मामले में नाम हटाने के बदले रिश्वत मांग रहे चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। हनुमंतपुरा चौकी इंचार्ज कपिल भारती ने पीड़ित से सवा लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।

सोमवार को जैसे ही चौकी इंचार्ज कपिल भारती ने 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने पर दरोगा ने धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तुरंत उन्हें काबू कर लिया।

इसके बाद टीम आरोपी दरोगा को गाड़ी में बैठाकर पहले सहसों थाना लेकर गई, लेकिन वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। फिर बकेवर थाना ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। एंटी करप्शन टीम इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button