उत्तर प्रदेशखेलजालौनब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन
सरावन मेले में स्व0 श्री दीवान महाराज सिंह जूदेव अश्व दौड़ प्रतियोगिता में लाखों अश्व धावकों ने प्रतिभाग लिया, दौड़ में लखनऊ का अश्व विजयी – राजा प्रद्दुम्न सिंह जूदेव

संवाददाता मोनू शर्मा
सरावन – जालौन – आज सरावन मेले में अश्वों की दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई इस दौड़ प्रतियोगिता में लाखों अश्व सवारों ने अपने अपने अश्वों के साथ बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया वही मेले में अश्व दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहा
आपको बताते चले कि प्राचीन खण्ड काल से सरावन में प्रसिद्ध मेले का आयोजन संपन्न होता आ रहा है इसी तरह गतवर्ष की भाती इस वर्ष भी मेले का आयोजन संपन्न हुआ।मेले में खास बात ओर आकर्षण का केंद्र अश्व दौड़ रही जो मेले को खास और रोचक बनाती है दौड़ में लाखों अश्व सवारों ने अपने अपने घोड़ों को दौड़ मैदान में उतारा घोड़ों की तादाद ओर टैंपो की धमक से मेले का जर्रा जर्रा हिल उठा धूल के गुब्बार आसमान में छा गए ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे मानो कोई महा भारत का युद्ध साक्षात हो रहा हो।इस घोड़ों की आसमानी दौड़ दर्शकों को अचंभित कर रही थी। इसी बीच लखनऊ से आया हुआ धावक घोड़ा विजयी हुआ। जिसे प्रथम पुरस्कार शील्ड और धनराशि से सम्मानित किया गया।अगला घोड़ों के नाच का कार्यक्रम ग्यारह तारीख को संपन्न होगा।इस दौरान मौके पर कुंअर विक्रम सिंह ,प्रदुम्न सिंह जूदेव सरावान, पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार बृजेंद्र प्रताप सिंह वीपी जनता दल,पाठक महाराज शेखपुरा,रामकुमार नैनपुर, मिजाजी दाऊ मढ़ोरी,गजेन्द्र चौहान सरावन,दीपक उपाध्याय सरावन, अयोध्या चौहान सरावन आदि सैकड़ों की डी तादाद में लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


