उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसोनभद्र

गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

आदिवासी मेला/ महासम्मेलन में विजयगढ़ किले पर 9 मार्च को होगा निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह  - गोंडवाना विजयगढ़ सेवा समिति एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से होगा आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

फोटो: क्रमश: गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम पगड़ी वाले व राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम कंधे पर गमछा।

सोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) एवं गोड़वाना विजयगढ़ सेवा समिति की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित आदिवासी मेला/ महासम्मेलन में 9 मार्च रविवार को निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक छत्तीसगढ़ तूलेश्वर सिंह मरकाम तथा विशिष्ट अतिथि गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम शिरकत करेंगे।

जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया ने बताया कि आदिवासी महासम्मेलन एवं निर्धन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम विजयगढ़ दुर्ग पर 9 मार्च को होगा। जिसमे मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक छत्तीसगढ़ तूलेश्वर सिंह मरकाम तथा विशिष्ट अतिथि श्याम सिंह मरकाम शामिल होंगे।

जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विजयगढ़ किले पर आयोजित आदिवासी मेला/ सम्मेलन एवं निर्धन कन्याओं की सामुहिक शादी को सफल बनाने के लिए गोंडवाना विजयगढ़ सेवा समिति एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से जुट गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 8 मार्च से बड़ादेव पूजा, गोगो पूजा और बड़ादेव का 12 घण्टे के कीर्तन से शुरू होकर 10 मार्च को कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या मै आदिवासी लोग शामिल होंगे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button