उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मझगई पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक कर की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

 

लखीमपुर खीरी। होली और रमजान के मद्देनजर मझगई थाना क्षेत्र में पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को आमंत्रित कर आपसी सद्भाव और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली और रमजान के पर्व को मनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विनोद मौर्य, संतोष यादव, अतहर अली, हैदर अली, रामकिशोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने का संकल्प लिया गया।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने की बात कही।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button