उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह आयोजित

विशाल मौर्या तथा छात्रा जान्हवी शर्मा प्रथम वर्ग की चैंपियन घोषित

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती – कप्तानगंज रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह में बी ए प्रथम के छात्र विशाल मौर्या छात्र वर्ग का चैंपियन तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जान्हवी शर्मा छात्रा वर्ग की चैंपियन घोषित की गई ।

   प्राचार्य डॉक्टर आर्येन्दु द्विवेदी ने इन विजेताओं को ट्राफी तथा मेडल प्रदान किया ।प्राचार्य डॉक्टर आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि खेलकूद के माध्यम से हम परिश्रम करें और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त करें। खेलों के माध्यम से जनपद, राज्य तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। आज के युवा हमारे समाज हमारे भविष्य के कर्णधार है, जीवन में समय का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य प्राप्त करें। आपने शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद को अपनाने पर बल दिया । क्रीडा प्रभारी डा0 अनिल कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस कार्यक्रम का संचालन डा0 प्रदीप कुमार सिंह ने किया ।इस अवसर पर डा0 पूनम ,विपिन शर्मा ,परमात्मा, प्रशांत दुबे, अनुष्ठान तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्र तथा नागरिक उपस्थित थे ।

   छात्रों की 100 मी प्रतियोगिता में प्रथम विशाल मौर्य, द्वितीय राहुल यादव तृतीय ऋषि ने प्राप्त किया। तथा छात्राओ की 100 मीटर प्रतियोगिता में प्रथम अंजलि , द्वितीय जाह्नवी शर्मातथा तृतीय स्थान शिवानी ने प्राप्त किया ।लंबी कूद छात्र वर्ग में प्रथम विशाल मौर्य, द्वितीय ऋषि तथा तृतीय प्रिंस राज विश्वकर्मा रहे। लंबी कूद छात्रा वर्ग में प्रथम शिवानी, द्वितीय जान्हवी शर्मा और तृतीय अंजलि रहे ।सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ आर्येन्दु द्विवेदी तथा अन्य स्टाफ द्वारा उन्हें मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button