राहुल गांधी का देहरादून दौरा होगा ऐतिहासिकः हिमांशु गावा,- युवाओं की आवाज बनेगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, उधम सिंह नगर से जायेंगे हजारों युवा
Rahul Gandhi's Dehradun visit will be historic: Himanshu Gava, - 'Chhatron Ki Goonj' program will become the voice of the youth, thousands of youth will go from Udham Singh Nagar.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें जिले और महानगर के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए इसे युवाओं और छात्रों की आवाज को बुलंद करने वाला ऐतिहासिक आयोजन बताया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर जनपद से हजारों की संख्या में छात्र, युवा और कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। इसके लिए जिला कांग्रेस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस कार्यक्रम को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दबाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार का असली चेहरा पहचान चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से प्रदेश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे समय में राहुल गांधी युवाओं की आवाज सुनने और उनके सवालों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड आ रहे हैं।
हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार सवाल पूछने वालों से डरने लगी है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश में बदलाव की नई शुरुआत करेगा और आने वाले समय में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड का युवा आज रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, नियुक्तियों में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि देहरादून में आयोजित होने वाला ष्छात्रों की गूंजष् कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, छात्रों के विचारों का मंच होगा। उन्होंने कहा कि देहरादून शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, जहां देश के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर राहुल गांधी सीधे छात्रों से संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि देहरादून महानगर कांग्रेस ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़ी संख्या में छात्र, युवा, शिक्षाविद्, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव लेना और शिक्षा, रोजगार तथा पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं। इसकी शुरुआत राजस्थान से की गई थी और अब 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड से इस अभियान को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के युवाओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है और कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद लाखों नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ऐसे समय में राहुल गांधी का यह संवाद कार्यक्रम युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को नई आवाज देगा।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि 17 जुलाई का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसका संदेश प्रदेश के हर युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी छात्र-युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Subscribe to my channel


