देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 15 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हाली अमावस्या पर “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा श्रीमती मांगी देवी पुखराज गोलेछा राजकीय संस्कृत विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अपेक्स के पूर्व उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि वृक्ष केवल धरती की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
बालोतरा केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल इंडिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशोर गोलेछा एवं विशेष अतिथि जोन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए।
महावीर इंटरनेशनल के सचिव अशोक व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, धीराराम, धर्मेंद्र परिहार, लोकेश परिहार, सोनी सहित महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष गौतम दांती, शांतिलाल हुडिया, अरुण श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, भंवरलाल भंडारी, दिनेश भंसाली, संजय एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


