बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बालोतरा में 18 जुलाई को विशाल निशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल एवं महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई को विशाल निशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर खूबचंद महावीरचंद डागा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (न्यू डागा हॉस्पिटल), इंडस्ट्रियल एरिया, बालोतरा में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर के बैनर का विमोचन करते हुए महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मैनेजिंग ट्रस्टी शांतिलाल डागा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को हड्डी रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श एवं जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना है।

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद स्थित सरस्वती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग शिविर में मरीजों की जांच कर निशुल्क परामर्श देंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि डॉ. विजय बंग हड्डी रोगों के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने अपने उपचार से अनेक मरीजों को लाभ पहुंचाया है। ऐसे में यह शिविर हड्डी, जोड़ों, कमर, घुटने एवं अन्य अस्थि संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा केंद्र के अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया, जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, धर्मेश चोपड़ा, सचिव अशोक व्यास, उपाध्यक्ष गौतम दांती, महावीर बोकड़िया, किशोर गोलेछा, लोकेश परिहार, धर्मेंद्र परिहार, मांगीलाल मालू, अरुण श्रीवास्तव, अचलचंद कांकरिया, भंवरलाल भंडारी सहित महावीर इंटरनेशनल के सदस्य एवं हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button