उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर- दुखद समाचार: पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव की बहन का निधन

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

लखीमपुर: जिले के तेज-तर्रार पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव की 34 वर्षीया बहन का इलाज के दौरान लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत से जूझ रही थीं। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के मिडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

प्रतीक श्रीवास्तव के परिवार में इस समय शोक की लहर है। इस दुखद घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। पत्रकार समाज में अपनी बहन के निधन से बेहद दुखी हैं और सभी से उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सांत्वना देने की अपील की है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button