देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने कैबिनेट मंत्री के पिताजी के निधन पर की सवेंदना व्यक्त

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान विभिन्न भाजपा नेताओं से मुलाकात कर कार्यक्रमों में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य युवा मामले एवं खेल विभाग केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आवास पर उनके स्वर्गीय पिताजी कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।उसके बाद बांठिया ने भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

Subscribe to my channel


