देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉ. जगदीश बिश्नोई बने ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच’ के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा :
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए गोदावास कल्ला, बालोतरा निवासी डॉ. जगदीश बिश्नोई, असिस्टेंट प्रोफेसर को राजस्थान इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, डॉ. बिश्नोई की राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, समाज सेवा, उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रगतिशील सोच और प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति इस मंच के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री गणपत बांठिया की अनुशंसा एवं स्वीकृति के आधार पर की गई है।
संगठन ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. बिश्नोई मंच के संविधान, नियमों और नीतियों का पालन करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा, जनजागरण तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों के प्रचार-प्रसार में निष्ठापूर्वक योगदान देंगे।
डॉ. बिश्नोई ने श्री बांठिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गणपत बांठिया जी के कुशल मार्गदर्शन में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के क्रांतिकारी विचारों को पूरे प्रदेश में जन- जन तक पहुंचाएंगे। डॉ. जगदीश बिश्नोई की इस नियुक्ति पर शिक्षा जगत, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


