गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली महावीर ध्वज यात्रा, विधिवत हुआ ध्वज पूजन एवं स्थापना,श्री रामचंद्र जी का किरदार निभा रहे मनोज और हनुमान जी का किरदार निभा रहे रामभक्त सुशील गाबा लेकर चले महावीर ध्वज
Mahavir Dhwaj Yatra started amidst music and fireworks, flag worship and installation was done as per the rituals, Manoj playing the role of Shri Ramchandra ji and Ram devotee Sushil Gaba playing the role of Hanuman ji carried the Mahavir flag.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। नगर की प्रमुख, प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला के मंचन के निमित्त महावीर ध्वज यात्रा, ध्वज पूजन एवं ध्वज स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ध्वज यात्रा में गाजे-बाजे, पटाखों की गूँज और युवाओं के उत्साह ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पाँच मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में इस वर्ष श्री रामचंद्र जी का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा तथा वीर बजरंगबली हनुमान जी का किरदार निभा रहे रामभक्त सुशील गाबा महावीर ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके साथ ही श्री रामलीला कमेटी, श्री राम नाटक क्लब एवं श्री सनातन धर्म युवा मंच के सदस्य, कलाकार, युवाओं की टोली और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। गाजे-बाजे की धुनों पर युवाओं की टोली अपनी खुशियाँ व्यक्त कर रही थी। यात्रा के दौरान पटाखों और आतिशबाजी के साथ रामलीला के शुभारंभ का उत्साह दिखाई दिया।

नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली ध्वज यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले शहरवासियों को श्री रामलीला के शुभारंभ के निमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए। कमेटी सदस्यों और युवाओं ने लोगों को सपरिवार रामलीला में पधारने का निमंत्रण देते हुए इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ने की अपील की।

यात्रा बस स्टैंड स्थित श्री रामलीला मैदान पहुँची, जहाँ महावीर ध्वज का विधिवत पूजन कर स्थापना की गई।
👉श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा ने कहा कि महावीर अर्थात बजरंगबली, प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। ध्वज स्थापना करके उनसे रामलीला में कृपा और संरक्षण की प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से भय और बाधाएँ दूर होती हैं. यह ध्वज कलाकारों और आयोजकों को हनुमान जी जैसी भक्ति, विनम्रता और रामकार्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

👉प्रमुख उपस्तिथि – इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री एवं संचालक सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विजय अरोरा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, सचिव अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, डायरेक्टर सुभाष खंडेलवाल, संदीप धीर, ओम प्रकाश अरोरा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, रवि पूंशी बिट्टू ग्रोवर, रवि बठला,

श्री रामनाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी, महामंत्री गौरव तनेजा, कोषाध्यक्ष सचिन मुंजाल , संरक्षक मोहन लाल गुड्डी, सरपरस्त हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, राम कृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनन्द, गुरशरण बब्बर शरणी, निर्देशक (डायरेक्टर) आशीष ग्रोवर आशू, गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, अनिल तनेजा, सचिव राजकुमार कक्कड़ एवं रमन अरोरा, मनोज अरोरा, नरेश छाबडा, पुलकित बांबा, गौरव जग्गा, मोहन अरोरा, वैभव भुड्डी, रोहित खुराना, हर्ष अरोड़ा, अभय भुड्डी, राज ग्रोवर, गर्वित मुंजाल, नीतीश धीर, गोगी नरूला, इदरीस गोला, अग्रिम सचदेवा, सक्षम दुआ, आयुष्मान सुशील गाबा, आशमन अरोरा, कनव गंभीर, ऐश तनेजा आदि उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


