धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

मां आशापुरा के नाम 13 अक्टूबर को सजेगी भव्य भक्ति संध्या, भजन गायकों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा वर्धमान स्कूल ग्राउंड

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

मां आशापुरा के नाम 13 अक्टूबर को सजेगी भव्य भक्ति संध्या, भजन गायकों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा वर्धमान स्कूल ग्राउंड

मां आशापुरा के अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, महाआरती और पावन प्रसाद का होगा आयोजन

मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान की ओर से 13 अक्टूबर को ‘मां आशापुरा के नाम’ भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम रात्रि 8 बजे वर्धमान स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर संस्थान की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। भक्ति संध्या में मां आशापुरा का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार, आकर्षक दरबार, महाआरती और पावन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा किशोर सिंघवी ने बताया कि इस भक्ति संध्या में श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत से सराबोर होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन गोयल तथा उदयपुर की लक्ष्मी खंडेलवाल अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से मां आशापुरा के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

गौतम चंद चोपड़ा, प्रभा किशोर सिंघवी और जवेरीलाल मेहता हैं मुख्य प्रायोजक

कार्यक्रम संयोजक महावीर बोकड़िया एवं संरक्षक जवेरीलाल मेहता ने बताया कि भक्ति संध्या को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन के मुख्य प्रायोजकों में उदारमना श्री गौतम चंद चोपड़ा (यूनिवर्सल ग्रुप), श्रीमती प्रभा किशोर सिंघवी एवं जवेरीलाल मेहता शामिल हैं।

बैनर और पत्रिका का हुआ विमोचन

समाजसेवी ओम बांठिया ने बताया कि मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित होने वाली भक्ति संध्या के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम के बैनर एवं पत्रिका का विमोचन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पारसमल भंडारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पार्षद अनिल बांठिया, संस्थान के उपाध्यक्ष रमेश सिंघवी, सचिव संदीप बोकड़िया, कोषाध्यक्ष दौलतराज सिंघवी, गौतम चंद दांती सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं में उत्साह

मां आशापुरा के प्रति श्रद्धा और भक्ति को समर्पित इस आयोजन में भजन-कीर्तन, मां के भव्य श्रृंगार और महाआरती के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनेगा। संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं से भक्ति संध्या में शामिल होकर मां आशापुरा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button