जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

सुरेश चंद्रसेन पंवार ने चुनाव से किया किनारा माता रानी के धाम विकास को दी प्राथमिकता

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर, सांगानेर। श्रीमन सेवा संस्थान सांगानेर जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश चंद्रसेन पंवार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए संगठन के आगामी चुनाव में भाग नहीं लेने की घोषणा की है। पंवार ने समाज के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ हुए मंथन के बाद यह निर्णय लिया।

सुरेश चंद्रसेन पंवार ने बताया कि संस्था द्वारा अगस्त माह में 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था और उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी मिला था। उन्होंने समाज के विभिन्न संगठनों से चर्चा कर चुनावी रणनीति पर विचार किया। लेकिन जब चुनाव में होने वाले खर्च का आकलन किया गया, तो उन्होंने चुनाव की बजाय समाज सेवा को प्राथमिकता देने का निश्चय किया।

पंवार ने बताया कि चुनाव पर लगभग 15 से 20 लाख रुपये तक का खर्च संभावित था। उनके साथियों ने चुनाव के लिए 11 से 15 लाख रुपये की व्यवस्था भी की थी। लेकिन उन्होंने विचार किया कि यह धन माता रानी के धाम और मंदिर के विकास कार्यों में लगाया जाना अधिक उचित होगा।

उन्होंने कहा, “मुझे किसी पद की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सेवा के लिए केवल हौसले और ईमानदारी की जरूरत है।” इसी सोच के साथ उन्होंने चुनाव में भाग न लेकर माता रानी के श्रीचरणों में सेवा और विकास के लिए समर्पित रहने का निर्णय लिया।

हालांकि, उनके इस निर्णय से कुछ साथियों ने नाराजगी भी जताई और आलोचना की, लेकिन पंवार ने समाज हित में अपने निर्णय पर अडिग रहते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार से समाज और धाम के विकास कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते रहेंगे।

उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से आशीर्वाद और सहयोग की कामना करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सदैव सेवा और विकास रहेगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button