उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आई०सी०एस०ई०/ सी०आई०एस०ई० बोर्ड के कक्षा-12 की परीक्षायें दिनांक 13.02.2025 से प्रारम्भ हो रही हैं

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आई०सी०एस०ई०/ सी०आई०एस०ई० बोर्ड के

कक्षा-12 की परीक्षायें दिनांक 13.02.2025 से प्रारम्भ हो रही हैं जिसमें दिनांक 13.02.2025 को

पर्यावरण विज्ञान एवं दिनांक 14.02.2025 को अपरान्ह 02:00 बजे से अंग्रेजी विषय प्रथम प्रश्न

पत्र (इंग्लिश लैंग्वेज) की परीक्षा होगी। आवागमन की असुविधा के कारण यदि जनपद प्रयागराज में कक्षा-12वीं के किसी छात्र / छात्रा की दिनांक 14.02.2025 की परीक्षा छूट जाती है तो दिनांक 14.02.2025 की परीक्षा नई तिथि निर्धारित कर संपूर्ण परीक्षा पूर्ण होने के बाद पुनः करायी जायेगी ।

यह भी सूचित करना है कि-

1. सभी बोर्डों के परीक्षार्थी परीक्षा तिथि के पूर्व ही अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों की जानकारी प्राप्त कर लें।

2. परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र पर अपने प्रवेश पत्र पर अंकित रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घण्टे पूर्व पहुंचने की योजना बनायें ।

3. परीक्षार्थी/परीक्षार्थियों के अभिभावक यातायात हेतु दो पहिया वाहन का प्रयोग करें ताकि परीक्षा केन्द्र पर सुगमता से पहुंच सके।

4. परीक्षा ड्यूटी हेतु नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकायें अपने विद्यालय/विभाग द्वारा जारी परिचय पत्र के साथ परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचे।

5. विद्यालय के नियमित छात्र / छात्रायें अपने विद्यालय की ड्रेस में ही परीक्षा केन्द्र पहुंचे।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button