
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में शिव भक्त मंडल के सदस्यों ने माघ माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को विभिन्न देव स्थानों पर पूजा अर्चना कर साधु संतो का आशीर्वाद लिया।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्न्नान करने के साथ धार्मिक यात्रा कर बालोतरा आगमन पर शिव भक्त मंडल के सदस्य अशोक चोपड़ा, सजय सालेचा,सजय चोपड़ा,दिनेश गोलेच्छा,शांतिलाल लुंकड़, महेंद्र चौपड़ा सहित अन्य सदस्यों ने बांठिया सहित सभी का माला पहनाकर कर स्वागत किया। उसके बाद शिव भक्त मंडल के सदस्यों के साथ सिवाना उपखंड मुख्यालय के मोकलसर रोड़ स्थित बाबा श्री रामदेव मन्दिर एवं ध्यान केन्द्र पर मंदिर के 26 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।उन्होंने ने बाबा रामदेव जी के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश क्षेत्र में अमन चैन व आपसी भाईचारे की कामना की।
उसके बाद विश्व विख्यात ब्रह्मा धाम स्थित ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना कर ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरु देव ब्रह्माधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Subscribe to my channel


