नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मनासा में जश्न
विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

संवाददाता दशरथ माली
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 27 साल बाद राजधानी में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी मनासा विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिली।
आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में माल्यार्पण कर जीत की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, कैलाश पुरोहित, अजय तिवारी, किशोर जोलान्या, जीतू फरक्या, नरेंद्र मालवीय, पंकज पोरवाल, दिलीप भंडारी, नरेंद्र सोडानी, राजू मारू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाइयाँ बाँटकर दिल्ली में भाजपा की विजय का जश्न मनाया। विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अथक परिश्रम का परिणाम है, जिससे दिल्ली में जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है।
पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया, और सभी ने इसे एक नए युग की शुरुआत बताया।

Subscribe to my channel


