उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

सोनभद्र (समाचार) सरस्वती पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

 एनसीएल आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में यज्ञ का आयोजन कर अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव पूजन हवन के साथ धूम धाम से मनाया गया। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भैया बहनों ने शुभ मुहूर्त में कलम के साथ विद्यादायिनी की आराधना की। इस दौरान भैया बहन उत्साहित नजर आए। पूजन के साथ-साथ हवन कार्यकम भी किया गया जिसमे सभी आचार्य, अभिभावक एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मां सरस्वती का पूजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने किया। तत्पश्चात समस्त स्टाफ एवं भैया बहनों द्वारा पूजन किया गया। इस दौरान भैया बहनों ने मां सरस्वती वंदना का गायन किया। संगीताचार्य श्री विमलेश जी द्वारा प्रस्तुत किया गया भजन सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर 50 भैया बहन संस्कार शिक्षा में सम्मिलित हुए।

विद्यालय के प्रबंधक माननीय राजदीप सिंह जी ने बताया कि हर वर्ष इसी प्रकार से परंपराओं और नैतिक मूल्यों से संबंधित आयोजन विद्यालय में किया जाता है ताकि विद्यार्थी सिर्फ अध्यनरत कर ही नहीं बल्कि भारतीय नैतिक मूल्यों और संस्कृति का असल महत्व समझकर पालन करें।

वहीं प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बसंत पंचमी को महत्वपूर्ण उत्सव बताया।

इस अवसर पर पूजन का कार्यक्रम आचार्य श्री राजेश कुमार तिवारी जी ने सम्पन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता श्रीमान हेमंत उपाध्याय जी, अजय उपाध्याय जी, राकेश पांडे जी सहित अभिभावक, आचार्य, भैया बहन उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button