बस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ब्रिगेडियर”जे. पी. सिंह के प्रोन्नति पर विधायक अजय सिंह ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

हरैया विधायक अजय सिंह ने जय प्रकाश सिंह के भारतीय सेना में मेजर जनरल बनने पर दी शुभकामनाएं। विधायक हरिया अजय सिंह ने कहा कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि सैनिक ग्राम पचवस निवासी ब्रिगेडियर जय प्रकाश सिंह “जे. पी. सिंह” जी ने भारतीय सेना में अपनी कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर एक और ऊँची उपलब्धि हासिल की है। मेजर जनरल के पद पर प्रोन्नति प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि हमारे क्षेत्र, प्रदेश और समूचे राष्ट्र का मान बढ़ाया है।

भारतीय सेना में उनका यह योगदान न केवल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि देशभक्ति और समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल भी है। देश की आजादी से लेकर अब तक बस्ती जिले का सैनिक ग्राम पचवस हमेशा से देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है

 हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे इसी तरह राष्ट्रसेवा में अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे।

बधाई देने वालों में विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्र ने भी बधाई दी है और कहा कि यह बस्ती जनपद के लिए बहुत ही गौरव का छड़ है।

इस अवसर पर जिले के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने शुभकामनाएं दिया है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button