देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने शनिवार को केन्द्र की भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए बजट को आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, व्यापार सुगमता वाला बताया व विकसित भारत की कल्पनाओं को साकार करने वाला बताया।
बांठिया ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट 2025-26 विकसित भारत को समर्पित है भारत के युवाओं, मातृशक्ति और किसानों को सशक्त करने वाला यह बजट रोजगार और अवसरों के एक नए युग की शुरुआत करके एक विकसित राष्ट्र के रूप में अग्रसर करेगा।उन्होंने ने बताया कि बजट में घोषणा के अनुरूप प्रधानमंत्री धन-धान्‍य कृषि योजना 100 कम फसल उत्‍पादकता वाले जिलों में आरंभ की जाएगी, योजना 1.7 करोड़ किसानों की फसल उत्‍पादकाता बढ़ाने, सिंचाई की सुविधा बेहतर बनाने और दीर्घकालीन एवं अल्‍पकालीन ऋण व्‍यवस्‍था सुधार में सहायक होगी।पेश बजट मध्यम वर्ग के लोगो के लिए अनेको तरह से सहायक होगा।टैक्स स्लैब में दी गई छूट का भी आमजन को फायदा होगा।
बांठिया ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में व्यापारियों के लिए ऐलान किया गया है कि MSME के लिए लोन गारंटी लिमिट 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ की है।
-सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव।देश को खिलौना उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने राष्ट्रीय योजना बनेगी।नई लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।बजट में युवाओं के लिए ऐलान किया गया जिसमें स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड वनाने की योजना,मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी।बांठिया ने कहा की मोदी सरकार का बजट विकसित भारत की मजबूत इमारत, देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने और इसके सर्वांगीण विकास,युवाओं-महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित शानदार बजट है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button