देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पिछले 10 वर्षों में महंगाई की बेताहाता वृद्धि ने मध्यम और निम्न वर्ग की कमर तोड़ दी है :- राजेन्द्र सेन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

आल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमेन कैप्टन अजय सिंह यादव एवं राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने लगातार बढ़ती हुई महंगाई पर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा केन्द्र सरकार को इस बार बजट में खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी का बोझ ज्यादा है, जिसे कम किया जाना चाहिए।
पिछले दस सालों की बात करें तो आटा, दाल, चावल, सरसों तेल तो महंगा हुआ ही है साथ में दूध, दही, पनीर के दामों में भी जबरदस्त इजाफा इन वर्षों में देखने को मिला है। एफएमसीजी प्रोडक्ट्स जैसे साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, शैग्यू, टूथपेस्ट के दाम आसमान छू रहे हैं। घरेलु रसोई गैस सिलेंडर पर हर महीने 10 साल पहले के मुकाबले दोगुना से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि महंगाई का असर ये है कि लोगों को अपनी सेविग्स तोड़नी पड़ी है।
10 साल पहले आटा का 10 किलो
का बैग 210 रुपए में मिलता था वो अब 450 रुपए में मिल रहा है। यानि ठीक दोगुना। चावल जो 10 साल पहले 36 से 38 रुपए में मिलता था वो अब 100 से 110 रुपए प्रति किलो में मिल रहा है।
साफ है. आम लोगों पर बीते कुछ
वर्षों महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है।
उन्होंने ने मांग की है कि
वित्तमंत्री इस बजट में रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम करे, ताकि गरीबों पिछडों , दलितों, और आमआवाम पर दबाव कम हो। बजट ऐसा हो कि जनता को महंगाई का सामना कम से कम करना पड़े।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button