खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अलवर के लोकप्रिय सांसद भूपेंद्र यादव का आज बीबीरानी धरातल भूमि पर हुआ आगमन
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव व हजारों कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने गर्मजोशी उत्साह के साथ किया जौरदार स्वागत

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (बीबीरानी) खैरथल -तिजारा।
केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अलवर के लोकप्रिय सांसद भूपेंद्र यादव का आज बीबीरानी आगमन पर हजारों कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।
इस दौरान मंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। इसके साथ ही, अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मंत्री ने बीबीरानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (₹ 440 लाख स्वीकृत राशि) के नए भवन निर्माण का लोकार्पण कर जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया। साथ ही,कॉलेज में खेल स्टेडियम (₹ 25 लाख स्वीकृत राशि) का शिलान्यास कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का कदम उठाया।
इसके अतिरिक्त, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस दौरे ने क्षेत्रीय विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक नई ऊर्जा प्रदान की।
आज की इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने व केंद्रीय मंत्री को सुनने क्षेत्र से पधारे हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों का हृदय की गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद व आभार जताया।

Subscribe to my channel


