उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा मजदूरों का नही हो रहा भुगतान कैसे जायेंगे करने महाकुंभ मेला स्नान

भुगतान में हो रही देरी से मजदूरों मे व्याप्त हैं रोष

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती – मनरेगा मजदूरों का भुगतान न होने की समस्या के कारण महाकुंभ मेले में जाने के लिए इच्छुक गरीब मनरेगा मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है, महाकुंभ पर्व विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसका संयोग 144 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बना है.

         प्राप्त समाचार के अनुसार प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए जाने के इच्छुक गरीब मजदूरों को मनरेगा कार्यों का भुगतान न होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनरेगा एक ऐसी योजना है जो गरीब ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्रदान करती है, लेकिन भुगतान में देरी होने से मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मनरेगा के तहत, गरीब ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है तथा एफटीओ जारी होने के बाद 15 दिनों में भुगतान की गारंटी वाला शासकीय योजना है, लेकिन योजना के नियमों के अक्षरशः पालन के अभाव में देरी होने से मजदूरों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने में मुश्किल हो रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की शिथिलता सरकार की मंशा पर पलीता लगा रही है। इसके अलावा, गंगा स्नान के लिए जाने के लिए भी मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button