उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं से पंजीकरण कराने की अपील

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 10 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को अद्यतन रखने, नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जो मतदाता बनने की पात्रता रखते हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके लिए युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

फार्म-8 भरकर करा सकते हैं विवरणों में संशोधन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम, पते अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि है या संशोधन की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फार्म-8 भरकर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक के दौरान मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने और पहले से दर्ज विवरणों में संशोधन कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूक करने तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, एडीओ ओम प्रकाश, सुभाष सिंह सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button