देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पूर्व मुख्यमंत्री का एक दिवसीय दौरा: ब्रह्मधाम आसोतरा में वसुंधरा राजे ने लिया दर्शन और आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 24 जनवरी: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज एक दिवसीय दौरे पर बालोतरा जिले के ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचकर श्री खेताराम जी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भा.ज.पा. के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा ने इस अवसर पर बताया कि वसुंधरा राजे के साथ नेता योगेश गहलोत, सीताराम माली, नरेश चोपड़ा, खेमराज चौधरी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। सभी नेताओं ने मिलकर ब्रह्मधाम के महत्व को रेखांकित किया और क्षेत्रवासियों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
यह दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक रहा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्रीय विकास को लेकर अपने दृष्टिकोण साझा किए।

Subscribe to my channel


