उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
PWD Basti का कारनामा हवा में बन गया 50 लाख का पुलिया बिना निर्माण के हुआ भुगतान

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती। जिले में लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। विभाग ने महूघाट काशियापुर बसंतपुर से चंद्रिका सिंह के घर तक पिच मार्ग पर पचास लाख की पुलिया बनाने का काम शुरू किया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है।
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि विभाग ने पुलिया के निर्माण के लिए पचास लाख रुपये का भुगतान कर दिया है, लेकिन पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है। यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है, जिसमें अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं।
इस मामले में शिकायतें की गई हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह साफ तौर पर अधिकारियों की मिलीभगत को दर्शाता है। यह मामला बस्ती जिले के हरैया विकास खंड क्षेत्र के काशियापुर गांव का है।
Subscribe to my channel


