युवा वह जो अवगुणों से दूर रहे
मूल्य धारण कर के मूल्यवान बने विचारों को श्रेष्ठ एवं सकारात्मक बनाएं –बहनजी

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
राष्ट्रीय युवा दिवस पर ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय की ओर से सी एम राइस स्कूल में*उठो,जागो और अपनी शक्ति को पहचानो*_* विषय पर बहन जी ने सभी बच्चों को समझाते हुए कहा है कि, आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर हमें अपने जीवन को सकारात्मक, मूल्यवान जीवन बनाने का संकल्प लेना होगा। अपने लक्ष्य को सदा ऊंचा और श्रेष्ठ बनाना है। जितना ऊंचा लक्ष्य रखेंगे,उतने ही जीवन में लक्षण भी लाने होंगे। अच्छाइयों को धारण करके बेहतर चरित्र का निर्माण करें। युवा वह जो अनीति से लड़े, अवगुणों से सदा दूर रहे। मूल्य उसी का होता है जो मूल्यवान होता है। हमें अपने जीवन को श्रेष्ठ मूल्यों से सजाना होगा। *विचारों को श्रेष्ठ बनाने के लिए रोज ध्यान (मेडिटेशन) करना है।* ध्यान से हमारी आंतरिक शक्तियां जागृत होती है जिससे हमारे विचार श्रेष्ठ वा पवित्र होते हैं।
बहिन जी द्वारा बताया गया कि समय बहुत मूल्यवान गुण है।_ समय को हमें बर्बाद नहीं करना है।सभी को अपने जीवन में श्रेष्ठ मूल्यों को धारण करने की प्रतिज्ञा कराई। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel


