देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय किसान दिवस पर किया किसानों का सम्मान : ब्रह्माकुमारीज़
पवित्र संकल्पों से शुद्ध प्रकंपन फैलाएं

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय,पवई में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किसान भाइयों का सम्मान किया गया। ब्रह्माकुमारी बहन जी ने सभी को राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है,और हमारी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि उत्पादकता है।
उन्होंने किसानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्र को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए किसानों का सशक्तिकरण जरूरी है। किसान हमारे देश की शान हैं। बहन जी ने कहा कि आध्यात्मिकता के माध्यम से किसानों के अंतर्मन को शुद्ध करना आवश्यक है। मेडिटेशन और ध्यान के अभ्यास से व्यक्ति में सद्भावना, आत्मविश्वास, और हिम्मत जैसे सुषुप्त मूल्य जागृत होते हैं।
*यौगिक खेती पर जोर* बहन जी ने यौगिक खेती और सात्विक जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, जब हम अपने शुभ वाइब्रेशन प्रकृति को देंगे, तो प्रकृति भी जल्द ही सतोप्रधान बन जाएगी। जब हम फसल को परमात्मा की स्मृति में शुभ वाइब्रेशन देते हैं, तो प्रकृति उसे जल्दी ग्रहण करती है। इससे पौधों का विकास बेहतर होता है। किसानों को अपने विचारों को शुद्ध और पवित्र बनाना होगा, ताकि उनकी फसल और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।”
सम्मेलन में किसानों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा गया कि *”किसान इस देश की शान है। भारत को सुपर पावर बनाने में किसान अहम भूमिका निभाते हैं।”*
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती देवी खटीक, पार्षद पवई;श्री सभापति पटेल, जनपद सदस्य मुराछ; सरपंच प्रतिनिधि मुराछ;श्री प्रहलाद बहरे, श्री पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला,श्री रामलला बागरी, श्री वीर सिंह सहित अनेक गांवों के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन की सराहना की एवं सभी ने सात्विक जीवन जीने की प्रतिज्ञा की।

Subscribe to my channel


