
महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट
*नारनौल*
1.40 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी,जिससे किसानों को सिचाई के क्षेत्र में मिलेगीं सुविधा।
*किसानों के लिए बड़ा तोहफा है यह प्रोजेक्ट-ओम प्रकाश यादव*
भाजपा शासन काल में अनेक योजना बनाकर नारनौल विधान सभा क्षेत्र में नहरी पानी छोड़ा गया, जिससें जलस्तर में सुधार हुआ है।
*नौलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से जिले के लगभग एक दर्जन गांवों के किसानों के लिए लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका उपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है।*
यह जानकारी देते हुए प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के बाद गांव सेका, कांवी की ढाणी,भुषण शोभापुर, कादीपुरी तथा मुरारपुर आदि आसपास के किसान यहां से पानी लेकर अपनी फसल की सिंचाई कर सकेंगे।
*उन्होंने बताया कि यहां के किसानों की सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाने की काफी लंबे समय से डिमांड थी। इसके लिए अधिकारियों से डिटेल तैयार करवाकर मुख्यमंत्री के सामने रखी थी।*
श्री यादव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत जगह-जगह खुली टंकियां बनाई जाएगी, जिससे किसान पानी लेकर फसल की सिंचाई कर सकते हैं। इस कार्य के लिए टेंडर छोड़े जा चुके हैं। जल्दी ही कार्य पूरा हो जाएगा। इससे लगभग एक दर्जन गांव के किसानों को फायदा होगा।
*मंत्री ओमप्रकाश द्वारा किसानों के लिए यह कार्य तोहफा है। उन्होंने कहा कांग्रेस व अन्य शासनकालों में क्षेत्र के किसानों के लिए पानी को लेकर तत्कालीन जनप्रतिनिधियों ने कोई योजना नही बनाई, जिसके चलते क्षेत्र का जलस्तर काफी नीचे चला गया था। भाजपा शासन काल में अनेकों योजना बनाकर नारनौल विधान सभा क्षेत्र में नहरी पानी छोड़ा गया, जिससें जलस्तर में काफी सुधार हुआ है और क्षेत्र का किसान खुशहाल हुआ है।*
Subscribe to my channel


