पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं समाजसेवी संजय ठुकराल ने कई स्थानों पर छठ पूजा में शामिल होकर पूर्वांचल समाज के लोगों को दी शुभकामनाएं
Former MLA Rajkumar Thukral and social worker Sanjay Thukral participated in Chhath Puja at many places and wished the people of Purvanchal society


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं समाजसेवी संजय ठुकराल ने रविन्द्र नगर , ट्रांजिट कैम्प राधाकृष्ण मंदिर, प्रीत विहार, सहित कई स्थानों पर छठ पूजा में शामिल होकर पूर्वांचल समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी और छठी माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि छठ पर्व सूर्य की उपासना का पर्व है साथ ही यह पर्व प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी देता है। छठ पूजा भारतीय संस्कृति और धर्म का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस अवसर पर श्रद्धालु अपनी प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़ते हैं और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह अनुष्ठान हमें प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है। जिसमें भक्त अपनी कृतज्ञता और भक्ति के साथ पूजा करते हैं। श्री ठुकराल ने छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मनोज गुप्ता संजीव गुप्ता, ललित बिष्ट,आनंद शर्मा,दिनेश गुप्ता,पंकज गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, रणधीर, पुदीना साहनी, विजय बाजपेई, राजेश कुमार, नंदलाल शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, सूरज प्रकाश गुप्ता, तीतर साहनी, दिनेश गुप्ता श्रीकांत शर्मा लाल गुप्ता उपेंद्र गिरी ,गिरधारी लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, हरे राम गुप्ता, नीरज शर्मा, जितेंद्र यादव, सुभाष राव, सुजीत गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


