उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल पुलिस के जवान ने राहगीर का खोया हुआ पर्स सुपुर्द कर लौटाई चेहरे की मुस्कान
Bhimtal police personnel returned the lost purse of a passerby and brought back the smile on his face

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
भीमताल…आज दिनांक 06.11.2024 को चीता मोबाइल में नियुक्त हे0का0 दीप कुमार को ड्यूटी के दौरान भीमेश्वर मंदिर के पास एक पर्स गिरा हुआ मिला जिसमें 5,480 रुपए व अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे।
हे0का0 दीप कुमार द्वारा पर्स की जांच करने पर यह पाया गया कि दस्तावेज राजेंद्र सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी मल्ला ढूंगसील भीमताल के नाम से थे। बिना देरी करते हुए पुलिस जवान द्वारा अथक प्रयास के बाद राजेंद्र सिंह से संपर्क कर थाने में बुलाकर पर्स को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया।
आगंतुक द्वारा भीमताल पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
Subscribe to my channel


