अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़

असलहों से फायर कर समाज में भय का माहौल पैदा करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत में नहीं जाएगा बख्शा जाएगा,दीपावली के मौके पर तमंचे से फायर कर समाज में दहशत फैलाने पर कोतवाली रुद्रपुर की रम्पुरा पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

The accused who created an atmosphere of fear in the society by firing from arms will not be spared at any cost, Rampura police of Kotwali Rudrapur arrested 03 accused for spreading terror in the society by firing from a pistol on the occasion of Diwali

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर… रेशमबाड़ी रुद्रपुर में एक विवाद में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा तमंचे लहराकर भगदड़ मचाई गई थी। जिससे आमजनमानस में भय का माहौल पैदा हो गया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए उक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में चौकी रमपुरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 3/11/2024 को उक्त तीनों अभियुक्तों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मा. न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*बरामदगी*

1.एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय जिंदा कारतूस अभियुक्त पंछी से बरामद

2.एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस अभियुक्त पंकज से बरामद

3.एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस अभियुक्त अनिल से बरामद।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. प्रिंस उर्फ पंछी पुत्र अशोक कुमार उर्फ पप्पू निवासी वार्ड नंबर 13 दूधियानगर थाना रुद्रपुर

2. पंकज कुमार पुत्र राजपाल निवासी वार्ड नंबर 13 दूधियानगर थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर

3. अनिल कुमार पुत्र लालाराम निवासी वार्ड नंबर 13 दूधियानगर थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंहनगर

*पुलिस टीम*

1.SHO मनोज रतूड़ी

2.SSI ललित रावल

3.SI नवीन बुधानी

4.ASI नवीन जोशी

5.का. अमित जोशी

6.का. जगदीश पाठक

7.का.महेंद्र कुमार

8.का.ध्यान सिंह।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button