बाड़मेर: बाड़मेर जिनकुशल मित्र मंडल की साधारण सभा 3 नवंबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सभा में सर्वसमिति की सहमति से अंकित मालू को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
अंकित मालू ने सभा में बताया कि मंडल का कार्यकाल हर 2 वर्ष में पूरा होता है। इस बार पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर स्थानीय ललित कैफे में साधारण सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिलीप मालू को सचिव, रवि मालू को उपाध्यक्ष और मोतीलाल वडेरा को मंत्री बनाया गया। नए पदाधिकारियों ने मंडल के विकास और सदस्यों के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस साधारण सभा में मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे और नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दी गई।