LIVE TVदेशधर्मराज्यशिक्षा

“ट्राई साइकिल पाकर चेहरा खिल उठा”*

 

रिपोर्टर दिनेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

फागी न्यूज़

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांस्या में अध्ययनरत विद्यार्थी हितेश बैरवा को रामावतार चौधरी प्रधानाध्यापक की प्रेरणा से महेंद्र मेहता अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के सहयोग से दिनेश बंसल चार्टर्ड अकाउंटेंट के द्वारा ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाई गई।साइकिल पाकर बच्चे का चेहरा खिल उठा। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापक रामअवतार चौधरी इससे पहले भी राष्ट्र रत्न अवार्ड व राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके है प्रधानाध्यापक रामअवतार चौधरी को नवोदय क्रांति परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर तथा विद्यालय विकास में योगदान करने पर व शिक्षा में गुणवत्ता, शिक्षा में नवाचार करते रहने पर राष्ट्र रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है यह अवार्ड पूरे देश में राजकीय विद्यालय में कार्यरत नवाचारी अध्यापकों को दिया जाता है यह मुहिम सरकारी स्कूलों को मजबूती से समाज में प्रस्तुत कर नामांकन में बढ़ावा देने में कारगर साबित हो रही है शिक्षा के क्षेत्र में यह हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं!इस मौके पर पूर्व जीएसएस अध्यक्ष मेदवास हंसराज चौधरी, कैलाश सेन, अध्यापक नंदकिशोर स्वामी, मुकेश जांगिड़, अध्यापिका रीना रानी, पिंकी मोना बुनकर वेदपाल उपस्थित रहे ।सभी उपस्थित सदस्यों ने महेंद्र मेहता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button